इस पहल पर इलेक्ट्रिवा के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर और मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित धनुका ने कहा, "हमारा उद्देश्य सिर्फ चार्जिंग पॉइंट्स बढ़ाना नहीं, बल्कि लोगों को भरोसेमंद और आसान सुविधा देना है, ताकि इलेक्ट्रिक वाहन अपनाना सभी के लिए व्यावहारिक बन सके।”
सबसे खास बात यह है कि यह पूरी सुविधा इंटरनेट से जुड़ी और ऑटोमेटेड है। मोबाइल से ही नजदीकी चार्जिंग स्टेशन देख सकते हैं, जरूरत पड़े तो बुक भी कर सकते हैं और बिना किसी झंझट के गाड़ी चार्ज कर सकते हैं।
आज कंपनी देशभर में 1250 से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट्स तक पहुँच चुकी है और अब तक 750 टन से ज्यादा कार्बन उत्सर्जन कम करने में मदद कर चुकी है। कुल मिलाकर, अब इंदौर में इलेक्ट्रिक व्हीकल चलाना सिर्फ एक विकल्प नहीं, बल्कि एक आसान और भरोसेमंद अनुभव बनता जा रहा है, जो शहर को स्वच्छ और स्मार्ट बनाने की दिशा में भी बड़ा कदम है।