एएसपी पंकज कुमार पटेल अपार्टमेंट चोरी का पर्दाफाश करते हुए।
बिलासपुर से 1100 किलोमीटर दूर मेरठ से दो चोर बाइक से आए यहां एक अपार्टमेंट के दो फ्लैटों में चोरी की की वारदात को अंजाम दिया। लेकिन दूसरे अपार्टमेंट के फ्लैट से बिना चोरी किए उन्हें भागना पड़ा। वापस दिल्ली-मेरठ पहुंचने के बाद चोरी किए सोने के गहनों को घर में ही गला दिया।
पूरी वारदात के दौरान फोन बंद रखा। हालांकि सभी पैंतरे आजमाने के बाद फोन-पे ट्रांजेक्शन की जांच में एक आरोपित पकड़ा गया। दूसरा दिल्ली की जेल में बंद है। पूछताछ में पता चला कि इनके खिलाफ देशभर में चोरी और लूट के 47 मामले दर्ज हैं।