‘ये प्रेम मोल लिया’ से लौटेगा 12 साल बाद राजश्री का रोमांस, आयुष्मान खुराना निभाएंगे आइकॉनिक 'प्रेम' का रोल; रिलीज डेट अनाउंस

 


एंटरटेनमेंट डेस्क: लंबे समय से चर्चा में बनी अभिनेता आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और निर्देशक सूरज बड़जात्या (Sooraj Barjatya) की फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ (Yeh Prem Mol Liya) का अब आधिकारिक एलान कर दिया गया है। मेकर्स ने फिल्म के टाइटल के साथ इसकी रिलीज डेट और स्टार कास्ट का भी खुलासा कर दिया है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही खासा उत्साह देखा जा रहा है।

कब रिलीज होगी फिल्म

फिल्म समीक्षक तरन आदर्श के अनुसार, ‘ये प्रेम मोल लिया’ को 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म राजश्री प्रोडक्शन और महावीर जैन फिल्म्स के बैनर तले बनाई जा रही है। फिल्म में आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका में नजर आएंगे और उनके साथ अभिनेत्री शरवरी वाघ (Sharvari Wagh) दिखाई देंगी।


Post a Comment

Previous Post Next Post